होम / CM Yogi said :देश में नजीर बनी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था

CM Yogi said :देश में नजीर बनी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था

• LAST UPDATED : November 26, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

CM Yogi said सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बन गई है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी के साथ दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। तमाम चुनौतियों के बाद भी उत्तर प्रदेश अपने पर्व और त्योहारों को आनंद के साथ मनाता है।

सीएम योगींं संविधान दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक भवन के आॅडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम तथा मंत्रीगण ने राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संविधान दिवस एवं अधिवक्ता कल्याणार्थ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

बाबा साहब की 125 जयंती पर पहली बार संविधान दिवस मनाया गया CM Yogi said

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह सर्वविदित है 26 नवंबर,1949 को हमारे देश के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था। इस दौरान अलग-अलग समितियों के प्रारूप को एक रूप देने के लिए एक शिल्पी के रूप में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को यह दायित्व दिया गया था।

बाबा साहब की 125वें जयंती वर्ष में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। संविधान के ही कारण हम सभी को एक सामान मताधिकार प्राप्त हुआ है।

प्रत्येक व्यक्ति को संविधान ने अधिकार दिए CM Yogi said

सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को न केवल संविधान से प्रदत्त अधिकार प्राप्त हुए हैं, बल्कि भारत को दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए हर नागरिक को कुछ कर्तव्य भी बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आज हमने माननीय राष्ट्रपति के साथ संविधान की प्रस्तावना को दोहराया है। इसके साथ हमें राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने को प्राप्त हुआ है। आज संविधान दिवस पर मैं सभी को हृदय से बधाई देता हूं। भारत के संविधान निमार्ताओं की भावनाओं के अनुरूप हम सब भी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक कर सकें, इसके लिए आप सभी के प्रति मैं अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।

राष्ट्रपति ने वर्चुअली संबोधित किया CM Yogi said

उत्तर प्रदेश सरकार ने संविधान दिवस पर शुक्रवार को यहां लोकभवन के आॅडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संविधान की उद्देशिका के पाठन का भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

Mayawati played another Brahmin card : मायावती ने खेला एक और ब्राह्मण कार्ड, इस बार डीपीटी को बसपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox