होम / CM Yogi Took Part in Holi Festival : योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, गोरखपुर के होलीकोत्सव में शामिल हुए सीएम

CM Yogi Took Part in Holi Festival : योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, गोरखपुर के होलीकोत्सव में शामिल हुए सीएम

• LAST UPDATED : March 18, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।

CM Yogi Took Part in Holi Festival : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम केवल राजनीतिक परिणाम नहीं है, यह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सुरक्षा, सर्वांगीण विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक प्रतिबद्धता, ईमानदारी से किए गए कार्यों पर भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत की जीत वाली जनता की मुहर है। चुनाव परिणाम बताता है कि जीत हमेशा सत्य की होती है। योगी चार दिवसीय (17-20 मार्च) दौरे पर गोरखपुर आए हैं।  वह बृहस्पतिवार को पांडेयहाता के होलीकोत्सव में शामिल हुए। वहां उन्होंने फूलों की होली खेली।

प्रदेश में कोरोना प्रबंधन के नए मॉडल पेश (CM Yogi Took Part in Holi Festival)

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कोरोना प्रबंधन के नए मॉडल प्रस्तुत किए गए। वैक्सीन की 30 करोड़ डोज दी जा चुकी है। अब 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लग रहा है। संवेदनशील सरकार ने जनता को महामारी से बचाया। भुखमरी की स्थिति भी नहीं आने दी। कोरोना संकट के दौरान देश के 80 करोड़ व प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। यह सरकार की जिम्मेदारी भी है, लेकिन पहले की सरकारों में गरीबों का राशन माफिया के हाथ में चला जाता था। आज माफिया गरीब के अधिकार पर डकैती डालने की हिम्मत नहीं कर सकता।

जीत के बाद पहली बार आए गोरखपुर (CM Yogi Took Part in Holi Festival)

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार गोरखपुर आए योगी आदित्यनाथ ने पांडेयहाता होलिकादहन उत्सव समिति के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए लोकप्रिय सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है। इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब आठ वर्ष पहले सुरक्षा, विकास और सुशासन की नींव रखी थी, जो अब सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के रूप में जन विश्वास का प्रतीक बन गया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता से काम किया है।

(CM Yogi Took Part in Holi Festival)

Also Read : Holika of Ancient Traditions are Alive in Varanasi : प्राचीन परंपराओं से सराबोर काशी की होली, शीतला घाट पर जलती है पहली होलिका

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox