होम / Congress Poster Girl Vandana Singh Resign : कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल नाराज, भाजपा में शामिल होंगी वंदना सिंह

Congress Poster Girl Vandana Singh Resign : कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल नाराज, भाजपा में शामिल होंगी वंदना सिंह

• LAST UPDATED : February 9, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Congress Poster Girl Vandana Singh Resign : यूपी में कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह नाराज हो गई हैं। शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने का ऐलान कर दिया है। वह पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की बजाय नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दिए जाने से नाराज हैं। वंदना ने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं। वह दो साल से उनसे नहीं मिल पाई हैं।

टिकट न मिलने से खफा हुईं वंदना (Congress Poster Girl Vandana Singh Resign)

टिकट नहीं मिलने से नाराज वंदना सिंह ने कहा कि मैं 5-6 साल से कांग्रेस में सक्रिय हूं। पदाधिकारी हूं, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हूं। प्रियंका जी ने कहा कि महिलाओं को 40 फीसदी मौका देंगे तो लगा कि मुझे भी मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वंदना ने कहा कि पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके उन लोगों को टिकट दिया जो कुछ ही दिन पहले पार्टी में आई हैं। यदि इसी तरह पुराने लोगों को नजरअंदाज किया गया तो कोई पार्टी का झंडा उठाने वाला नहीं बचेगा।

(Congress Poster Girl Vandana Singh Resign)

Also Read : SP to Give Walkover to Aradhna Mishra Mona : रामपुरखास से सपा प्रत्याशी नहीं, कांग्रेस की मोना को वाक ओवर देने की तैयारी

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox