होम / Congress Pratigya Yatra in Amethi: अमेठी के लिए रवाना हुए राहुल और प्रियंका गांधी, 6 किलोमीटर पदयात्रा में होंगे शामिल

Congress Pratigya Yatra in Amethi: अमेठी के लिए रवाना हुए राहुल और प्रियंका गांधी, 6 किलोमीटर पदयात्रा में होंगे शामिल

• LAST UPDATED : December 18, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Congress Pratigya Yatra in Amethi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अकेले मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने कि लिए जोरदार तैयारी कर रही है। इसी के चलते अमेठी के जगदीशपुर के रामलीला मैदान से कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें सांसद राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी करीब 6 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी। जिसके लिए राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं। इस यात्रा का मकसद है अमेठी की 5 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना।

Congress Pratigya Yatra in Amethi

राहुल गांधी 2019 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव हारने के लम्बे समय बाद अमेठी आ रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करीब 4 महीने से प्रदेश में काफी सक्रिय हैं, लेकिन अब उन्हें केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी का भी साथ मिल रहा है। जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में वापसी कर सकती है।

कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने लगाई पूरी ताकत Congress Pratigya Yatra in Amethi

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालकर महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया है कि देश व प्रदेश में महंगाई काफी बढ़ी है। लाखों की संख्या में युवक रोगजार की आस लगाए हुए है। युवाओं को रोजगार न मिलने से वह अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है। प्रदेश में किसानों, महिलाओं के साथ अत्याचार भी हो रहे है।

Read More: 2 Cases of Omicron Found in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में दी ओमीक्रॉन ने दस्तक, गाजियाबाद में पति-पत्नी हुए संक्रमित

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox