होम / Lucknow: हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न

Lucknow: हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न

• LAST UPDATED : December 8, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिला आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

भारत की एकजुटता का संदेश
प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत लोकतंत्र की जीत है। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर भारत की एकजुटता का संदेश दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा के संदेश पर भी मोहर लगाई है।

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम हिमाचल की जनता को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने 2024 के बदलाव की नींव रख दी है। अब भाजपा का तानशाही झूठा चेहरा जनता को भली भांति समझ आ गया है।

देश में बदलाव की आधारशिला
पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के संघर्ष की जीत है। हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की भाजपा के झूठ को बेनकाब किया। अब यह कारवां रुकने वाला नहीं है। राहुल गांधी जी की पदयात्रा देश में बदलाव की आधारशिला बन चुकी है। 2024 में यह यात्रा विजय के रूप में परिवर्तित होगी, जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हो चुकी है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, कोषाध्यक्ष शिव पांडे, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, मीडिया संयोजक प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता सचिन रावत, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मदान सहित सैंकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंडिंपल ने तोड़े 2 रिकॉर्ड, शिवपाल बोले- नेताजी का जलवा कायम है, समाधि पर चढ़ाए फूल

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox