होम / अयोध्या में माहौल खराब करने की रची गई थी साजिश, सात आरोपी हुए गिरफ्तार

अयोध्या में माहौल खराब करने की रची गई थी साजिश, सात आरोपी हुए गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 28, 2022

इंडिया न्यूज, अयोध्या:

अयोध्या में धर्म स्थल पर आपत्तिजनक चीजें फेकने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हुए। पकड़े गए लोगों से बड़ा खुलासा हुआ। ऐसा शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए साजिशन किया गया था। इसमें 11 लोग शामिल थे। दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा पर हुए पथराव से क्षुब्ध होकर आरोपितों ने यह षड़यंत्र रचा था। इस मामले में अभी कई आरोपी फरार हैं जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय है।

आइजी रेंज केपी सिंह ने दी जानकारी

गुरुवार को आइजी रेंज केपी सिंह एवं एसएसपी शैलेश पांडेय ने मीडिया के समक्ष पूरे मामले का पर्दाफाश किया। आईजी रेंज ने बताया कि 26 अप्रैल की देर रात शहर में समुदाय विशेष के कुछ धर्मस्थलों के बाहर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंक कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। टीम के अथक प्रयास से वारदात में लिप्त सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। धर्मगुरुओं की ओर से मिले सहयोग के लिए पुलिस महकमा उनका आभारी है।

यह लोग हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य साजिशकर्ता खोजनपुर निवासी महेश मिश्र, आवास विकास कालोनी अमानीगंज निवासी प्रत्यूष श्रीवास्तव, रीडगंज हमदानीकोठी निवासी नितिन कुमार, नाका मुरावनटोला निवासी दीपक कुमार गौड़, हौसिलानगर निवासी बृजेश पांडेय, सिविल लाइन आफिसर हास्टल निवासी विमल पांडेय व सआदतगंज निवासी शत्रुघ्न प्रजापति शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद हाई कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सुनवाई, अगली डेट 10 मई को

यह भी पढ़ेंः फिर डराने लगी कोरोना की बढ़ती रफ्तार, एक दिन में नए केस 3000 के पार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox