होम / Controversial Poet Munavwar Rana : विवादित शायर मुनव्वर राणा की बेटी को नोटा से भी कम मिले वोट

Controversial Poet Munavwar Rana : विवादित शायर मुनव्वर राणा की बेटी को नोटा से भी कम मिले वोट

• LAST UPDATED : March 10, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ : 

Controversial Poet Munavwar Rana  यूपी चुनाव को लेकर विवादित बयान देने वाले शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरूसा उन्नाव के पुरवा से कांगे्रस की प्रत्याशी हैं। इनके हालात यह हैं कि इनको नोटा से भी कम वोट मिले हैं। जमीनी सच्चाई है कि योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में उत्तर प्रदेश छोड़ देने की घोषणा करने वाले मुनव्वर राना की बेटी की सीट का भी हाल काफी बुरा है। कांग्रेस की ओर से उन्नाव की पुरवा सीट से उम्मीदवार उरूसा काफी बुरी शिकस्त झेलने की ओर बढ़ रही हैं।

भाजपा के अनिल कुमार हैं आगे Controversial Poet Munavwar Rana

दोपहर एक बजे तक के आंकड़े के अनुसार उरूसा को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। पुरवा से भाजपा के अनिल कुमार सिंह सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उदय राज हैं। उरूसा राना को दोपहर एक बजे तक सिर्फ 607 वोट ही मिले हैं। यहां पर 812 वोट नोटा के खाने में पड़े हैं। ऐसे में उरूसा पुरवा सीट से पांचवें नंबर पर बनी हुई हैं।

यूपी छोड़ने की घोषणा की थी Controversial Poet Munavwar Rana

शायर मुनव्वर राना ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो यूपी छोड़ दूंगा। उन्होंने घोषणा की था कि वह लखनऊ से दिल्ली या फिर कोलकाता चले जाएंगे। अब नतीजे आने से पहले मुनव्वर राना की तबीयत खराब हो गई है। मुनव्वर राना बीमार पड़ गए हैं। अब तो यहां भाजपा की सरकार बन रही है।
अब मुनव्वर राना ने अपनी पूर्व की घोषणा पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उनकी तीन दिन से तबीयत खराब है और वह घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

Read  More : UP Vidhan Sabha Election Result : योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, बलिया से सपा के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी हारें

Read  More : UP Vidhan Sabha Election Result : भाजपा छोड़ने से चर्चा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी हार गए चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox