होम / Cylinder Blast: गाजियाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया मकान, दो बच्चों समेत 4 की मौत

Cylinder Blast: गाजियाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया मकान, दो बच्चों समेत 4 की मौत

• LAST UPDATED : October 5, 2022

Cylinder Blast In Ghaziabad

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे मकान ढह गया। मकान के नीचे दबकर दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई। मृतकों में 10 माह की बच्ची, 2 साल का बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। एक महिला का हाथ कट गया है। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने राहत बचाव शुरू किया है। यह हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के भी निर्देश दिए।

दो मंजिला मकान विस्फोट में ढह गया

यह हादसा लोनी के बबलू गार्डन में हुआ। यहां मुनीर का दो मंजिला मकान है। मुनीर अपनी पत्नी, चार बेटों, दो बहू और बच्चों के साथ यहां रहते थे। वह लोनी में ही आटो मकैनिक और कढ़ाई का काम करते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे खाना बनाया जा रहा था।

सिलेंडर में गैस का रिसाव हो रहा था। तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे पूरा मकान जमींदोज हो गया और परिवार के लोग मलबे में दब गए। आसपास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने मलबा हटाकर पांच लोगों को बाहर निकाला। लेकिन चार लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद राहत बचाव के काम में जुटे पुलिसकर्मी।

मुनीर और उसका एक बेटा सुरक्षित

हादसे के वक्त मुनीर और उसका एक बेटा घर से बाहर था। इसलिए वे सुरक्षित बच गए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम, पुलिस और नगर पालिका परिषद की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर जेसीबी से मलबा हटाकर दबे लोगों को निकाले का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

  • 06 अगस्त 2022- टीला के पंचशील कालोनी में खाना बनाते समय गैस रिसाव के बाद आग लग गई। सिलेंडर में धमाके के बाद छत भी गिर गई। दमकलकर्मियों व लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कमरे में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
  • 15 नवंबर 2018- खोड़ा में गीजर के सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिसमें पति पत्नी समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए थे। हादसे के बाद मकान के सामने और बगल में जीने की तरफ बनी दीवार गिर गई। दो लोहे के दरवाजे और खिड़की धमाके के साथ करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरे। दरवाजे का एक हिस्सा ऑटो में पीछे से टकराया।

हादसे के वक्त रखें यह सावधानी

  • सिंलेडर की स्थिति को हमेशा सीधा अवस्था में रखे।
  • गैस चूल्हे को सिलेंडर से हमेशा छह इंच ऊपर किसी समतल स्थान पर रखे।
  • किचन की खड़की खो खोलकर रखें।
  • रात को सोते वक्त रेग्युलेटर को बंद रखे।
  • प्रत्येक पांच वर्ष में पाइप बदले।
  • सिलेंडर में आग लगे को तुरंत गीले कपड़े से ढककर बुझाएं।

यह भी पढ़ें- Agra: हॉस्पिटल में भीषण आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी जिंदा जले

यह भी पढ़ें- 11 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox