होम / Dead Body of 4 Year old Innocent Found : भूसे में मिला साढ़े चार साल के मासूम का शव, गले और चेहरे पर चोटों के निशान

Dead Body of 4 Year old Innocent Found : भूसे में मिला साढ़े चार साल के मासूम का शव, गले और चेहरे पर चोटों के निशान

• LAST UPDATED : April 11, 2022

इंडिया न्यूज, अमेठी।

Dead Body of 4 Year old Innocent Found : चार साल के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम का शव भूसे में मिला है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। घटना से हड़कंप मचा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। शिवरतनगंज थाना इलाके के पूरे शिवरतन सिंह मजरे पेंडारा गांव में रविवार रात साढ़े चार वर्षीय मासूम का शव संदिग्ध हालत में भूसे में पड़ा मिला है। शव के चेहरे व गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर से खेलने के लिए निकला था बालक (Dead Body of 4 Year old Innocent Found)

गांव निवासी अनिल कुमार यादव का साढ़े चार वर्षीय पुत्र प्रिंस रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे घर से बच्चों के साथ खेलने घर से निकला था। काफी समय तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के लोग भी ढूंढने में जुट गए। देर रात मासूम प्रिंस का शव घर से थोड़ी दूर पर रखे भूसे के ढेर में मिला। मासूम के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि जहां शव मिला वो लोग उस स्थान पर पहले भी बच्चे को ढूंढ चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

(Dead Body of 4 Year old Innocent Found)

Also Read : Akhilesh Yadav’s Attack on UP Government : अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमला, बोले- कानून व्यवस्था से लेकर सबकुछ चौपट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox