होम / Dead Body Thrown in Bush after Killing Child : बच्चे की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव, 4 दिन से गायब बालक के कत्ल से कोहराम

Dead Body Thrown in Bush after Killing Child : बच्चे की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव, 4 दिन से गायब बालक के कत्ल से कोहराम

• LAST UPDATED : April 6, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।

Dead Body Thrown in Bush after Killing Child : बांसगांव थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में चार दिन से लापता लक्ष्य (7) की हत्या कर झाड़ी में फेंकी गई लाश बुधवार सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। खबर पाते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। लक्ष्य के दोनों हाथ को पीछे कर बांधा गया था और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। शव को जानवरों ने नोंच लिया था। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम भेजा। हालांकि, परिवार वालों ने अभी किसी से भी दुश्मनी से इनकार किया है। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था।

दो अप्रैल को घर से गायब हो गया था बच्चा (Dead Body Thrown in Bush after Killing Child)

बहोरवा गांव निवासी अनिरुद्ध राजभर प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक हैं। उनका इकलौता बेटा दो अप्रैल को खेलने के दौरान लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर गांव के ताल-पोखरे, झाड़ी सभी जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच बुधवार सुबह झाड़ियों से बदबू उठने और जानवरों का झुंड देख ग्रामीण वहां पर पहुंचे तो शव देखकर हैरान हो गए।

(Dead Body Thrown in Bush after Killing Child)

Also Read : BJP 42nd Foundation Day 2022 : एक भारत, श्रेष्ठ भारत को सशक्त कर रही भाजपा, पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox