होम / रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष लखनऊ का नाम बदलने का हुआ अनुरोध

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष लखनऊ का नाम बदलने का हुआ अनुरोध

• LAST UPDATED : May 14, 2022

इंडिया न्यूज, Lucknow: Defence Minister: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उस समय चकित हो गए जब एक कार्यक्रम के दौरान उनके समक्ष लखनऊ शहर का नाम बदलने का अनुरोध हो गया। हुआ कुछ इस तरह कि राजनाथ सिंह लखनऊ में एक होटल में ‘नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह’ कार्यक्रम में उपस्थित थे। वह शनिवार को लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के साथ बैठे। वह उपस्थित लोगों के संग लखनऊ के विकास पर हो रही चर्चा में मशगूल थे। इसी दौरान यह मांग उठी।

जानी मानी लेखिका ने नाम बदलने की बात कही

नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह कार्यक्रम में देश की जानी मानी लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार विद्या बिन्दु सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ का नाम बदलने का अनुरोध कर दिया। उनके इस अनुरोध पर राजनाथ सिंह कुछ चकित से हो गए। विद्या बिंदु सिंह ने उनके समक्ष प्रस्ताव रखा है कि अब लखनऊ का नाम लखनपुरी कर दें।
साथ ही उन्होंने लोक विरासत को विषय के रूप में पढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। राजनाथ सिंह के इस कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के कुलपति और प्राचार्य भी आए थे।

यह भी पढ़ेंः ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे के दिन नमाज पढ़ने के लिए उमड़ा सैलाब, कड़ी की कई सुरक्षा

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox