होम / मौसम बदलते ही तेजी से बढ़ने लगे डेंगू के मामले

मौसम बदलते ही तेजी से बढ़ने लगे डेंगू के मामले

• LAST UPDATED : September 18, 2022

इंडिया न्यूज, आजमगढ़ (Uttar Pradesh)। मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। आजमगढ़ के जिला अस्पताल में डेंगू के दो मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें एक आजमगढ़ तो एक मऊ का निवासी है। जीयनपुर कोतवाली के क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर गांव निवासी गुलाब गुप्ता (21) रोजीरोटी के लिए दिल्ली में रहता था। वहां पर तबीयत खराब होने पर दिल्ली से घर लौटा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। गुलाब की प्रारंभिक जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

गुजरात में बीमार पड़ गया दिलदार

मऊ के दोहरीघाट कोतवाली अंतर्गत सरौवां मेंहदुपार गांव निवासी दिलदार सिंह (27) पुत्र कैलाश सिंह गुजरात में रहता था। दिस दिनों पूर्व वह गुजरात से वापस लौटा था। तबीयत खराब होने पर उसने स्थानीय अस्पताल में जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसे रेफर कर दिया। उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया। इस प्रकार यहां लगातार डेंगू के मामले बढ़ते हुए दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि मौसम बदलने के कारण भी डेंगू मच्छरों में बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ेंः We Women Want : पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक की कहानी भरेगी महिलाओं में जोश

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox