होम / Deoria Crime: पुजारी की पीट-पीटकर हत्या , DJ बजाने को लेकर हुआ था विवाद

Deoria Crime: पुजारी की पीट-पीटकर हत्या , DJ बजाने को लेकर हुआ था विवाद

• LAST UPDATED : May 1, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Deoria Crime: देवरिया जिले में हत्या हुई एक पुजारी की, उसके बाद पुरे इलाके सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले को संभाला हुआ है। फिलहाल, घटना स्थल पर दुःख का माहौल है।

यह है पूरा मामला

यूपी के देवरिया से देर रात एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। पुजारी ने DJ बजाने के लिए मना किया और यह सुनकर गाँव के ही कुछ दबंगो ने उस 60 वर्षीय पुजारी की पीट -पीटकर हत्या कर दी। पुजारी पास के ही मंदिर सहायक का काम करता था। सुचना मिलने पर वहीं के एसपी संकल्प शर्मा अपने साथियो के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, और पुलिस आगे की जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार , मृतक अशोक चौबे बारिपुर के हनुमान मंदिर में पूजा -पाठ का कार्य करते थे। दी दिन पहले जब वो घर पहुंचे तो पड़ोस के रहने वाले हौसला पासवान के घर बर्थडे पार्टी का जश्न चल रहा था। वही पर काफी लोग थे और साथ ही DJ भी बज रहा था। DJ की आवाज़ पर अशोक ने विरोध किया तो पुरा पासवान परिवार झगड़े पर उतारू हो गया। अशोक ने पहले इस बात की शिकायत पुलिस थाने में की थी , जिसको लेकर पड़ोसी नाराज़ थे।

ALSO READ:School Bomb Threat: ग़ाज़ियाबाद के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी , जानें मामला

लाठी से पीटकर की हत्या

बीते मंगलवार जब हौसला के घरवाले मृतक के घर के पास किराने की दूकान पर कुछ सामान लेने गए, जबकि दूकान बंद थी। इसी बात पर अशोक ने वापस जाने के लिया कहा।इसी बात पर हौसला परिवार ने अशोक के साथ विवाद किया और अशोक के घर को हर तरफ से घेरकर हाथो में डंडा – लाठी लेकर पुरे परिवार ने हमला कर दिया। दोनों परिवारों में जमकर मारपीट हुई। ईंट पत्थर भी चलाये गए, जिसमे अशोक चौबे की मृत्यु हो गई। सुचना मिलने पर पुलिस , महंत गोपालदास महाराज और अन्य लोग भी मौजुद हुए। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ALSO READ:Aditya Yadav: लड़कियों संग शिवपाल यादव के बेटे की फोटो वायरल, अब आया बयान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox