होम / Deoria: महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे

Deoria: महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे

• LAST UPDATED : March 19, 2023

(woman gave birth to four children): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) जिले से एक अनोखा मामला सामने है। जहा एक महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया।

  • प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती
  • जिन्दगी की जंग लड़ रहे बच्चे

प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक अनोखा मामला सामने है। जहा एक महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। जिसमे तीन पुत्रियों और एक लड़के शामिल है।

जी हां आप सही सुन रहे हैं। प्रसव की पीड़ा के बाद परिजनो ने महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को कहा। जिसके बाद परिजनो ने इस बात की अनुमति दे दी।

जिन्दगी की जंग लड़ रहे बच्चे

तो किसी को विश्वास नही था कि कुदरत कुछ अपना अलग ही रूप दिखाएगी। जन्मे उन चार नवजात में से लड़के की कुछ ही घण्टे बाद मौत हो गई। जन्मे 4 नवजात बच्चों का वजन कम होने की दशा में डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया,

जहाँ डाक्टरो की माने तो नवजात बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। फ़िलहाल जन्में चार नवजात बच्चों में तीन जिन्दगी की जंग लड़ रहे हैं। वही दूसरी तरफ इन तीनों नवजात को जन्म देने वाली माँ भी अस्पताल में भर्ती है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox