होम / केशव प्रसाद मौर्य ने साधा सपा पर निशाना, कहा-रामपुर और आजमगढ़ हारने के बाद समाप्तपार्टी बन रही है

केशव प्रसाद मौर्य ने साधा सपा पर निशाना, कहा-रामपुर और आजमगढ़ हारने के बाद समाप्तपार्टी बन रही है

• LAST UPDATED : July 7, 2022

इंडिया न्यूज, प्रयागराज: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में सपा को अपने निशाने पर लिया और तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उप चुनाव में कमल खिलने के बाद समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर बढ़ रही है।

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लखनऊ दौरे और सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रत्याशियों का स्वागत है। किसी का कोई विरोध नहीं है। भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरा विश्वास रखती है।

अच्छे मतों से जीतेंगी द्रौपदी मुर्मू

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों प्रयागराज प्रवास पर हैं। गुरुवार को उन्होंने भाजपा गठबंधन के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के संदर्भ में कहा कि वह आठ जुलाई को लखनऊ आ रही हैं। पूरा विश्वास है कि अच्छे मतों से देश की अगली राष्ट्रपति चुनी जाएंगी। वह गरीब और आदिवासी परिवार से हैं।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासी परिवार की महिला को देश के प्रथम नागरिक के पद पर बैठाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू को लगभग सभी दलों का समर्थन है। प्रत्येक दल के नेता को अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू को वोट देना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी वाराणसी में बोले, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बढ़ोतरी हो रही है

यह भी पढ़ेंः  पीएम मोदी ने वाराणसी में किया सबसे बड़ी रसोई का शुभारंभ

यह भी पढ़ेंः Lalu Prasad’s health deteriorated : लालू प्रसाद की तबियत ज्यादा बिगड़ी, शरीर में कोई मूवमेंट न होने से चिंता बढ़ी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox