होम / Deputy CM Brajesh Pathak: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया, वहां के हालात देख कर रह गए दंग

Deputy CM Brajesh Pathak: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया, वहां के हालात देख कर रह गए दंग

• LAST UPDATED : March 31, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Deputy CM Brajesh Pathak  यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंंच गए। इस दौरान वह वहां की व्यवस्था देख कर दंग रह गए और सीधे तौर पर निदेशक को कहा कि यह सब एक सप्ताह के भीतर ठीक करवाओ।

औचक निरीक्षण से मच गया हडकंप Deputy CM Brajesh Pathak

अचानक ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सिविल अस्पताल पहुंचने की खबर तेजी से फैल गई। अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। टूटी व्हील चेयर देखकर डिप्टी सीएम भड़क गए। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सामान्य व्यवस्थाओं को भी परखा। साथ ही मरीजों के काम आने वाली सभी जरुरतों को परख रहे थे। इस बीच उनकी नजर टूटी तीन व्हील चेयर पर गई। व्हील चेयर में गद्दी की जगह प्लाई लगी हुई थी उन्होंने निदेशक से कहा कि इन सभी को दुरुस्त कराएं ऐसे व्हील चेयर पर कैसे मरीज बैठ पाएगा।

मरीज के तीमारदारों से की बात Deputy CM Brajesh Pathak

उप मुख्यमंत्री कारिडोर पहुंचे, वहां पर उन्होंने फैले पड़े सामान को लेकर भी जिम्मेदारों से सवाल किया। इस दौरान मौके पर मौजूद रहे मरीज व तीमारदारों से भी वह रुबरु होते दिखे। कुछ देर अस्पताल के सभी चिकित्सकों व स्टाफ के साथ बैठक करके उनसे भी समस्याओं के बारे में जाना। साथ ही अस्पताल की सभी व्यवस्था को अगले सात दिन के भीतर दुरुस्त करने के आदेश दिए।

Also Read : Shivpal Yadav In UP politics : यूपी की राजनीति में शिवपाल यादव, अपने और बेटे आदित्य के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं

Also Read : CM Yogi In Action : एक्शन में सीएम योगी, सोनद्र डीएम को किया निलंबित, भ्रष्टाचार को लेकर हैं आरोप

Also Read : Lover Couple Hanged themselves in Gonda : गोंडा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox