होम / Deputy CM Keshav Prasad Maurya :  डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य , विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल से मुलाकात के बाद शुरू हुआ राजनीति का सफर

Deputy CM Keshav Prasad Maurya :  डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य , विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल से मुलाकात के बाद शुरू हुआ राजनीति का सफर

• LAST UPDATED : January 15, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Deputy CM Keshav Prasad Maurya यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रदेश राजनीति में प्रमुख भूमिका है। वह पिछड़ों के बड़े नेता माने जाने लगे हैं। 52 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा के लिए भी यह चुनाव खास है। पार्टी पिछले प्रदर्शन को दोहरा कर 2024 के लिए मजबूत आधार रखना चाहेगी तो केशव उसके विजय रथ के सारथी बनना चाहेंगे। विधानसभा चुनाव 2022 में उन्हें कौशांबी जनपद की सिराथू विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। यह फैसला क्षेत्र की अन्य सीटों पर कितना प्रभावी होगा, यह भविष्य बताएगा।

 

जमीन से जुड़े नेता हैं केशव प्रसाद मौर्य Deputy CM Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य के राजनीति जीवन पर नजर डाले तो पाएंगे कि उनके पीछे कोई बड़ा परिवार या घराना नहीं है, बल्कि आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह सब उनकी इच्छा शक्ति का कमाल है। कभी चाय की दुकान चलाते थे। सुबह अखबार भी बांटते थे। उसी दौर में राम मंदिर आंदोलन चला। धीरे-धीरे वह उसका हिस्सा बन गए। यहीं से राम की कृपा उन पर शुरू हो गई। उनकी मुलाकात विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल से हुई।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya  श्री राम मंदिर आंदोलन में भागीदारी बढ़ने के साथ उन्हें संगठन की तरफ से जिम्मेदारी भी दी जाने लगी। उसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। 1992 तथा 1993 में कारसेवकों की भी खूब मदद की। इस बीच राजनीतिक गलियारे में उनकी पहचान बनती रही और आज वह डिप्टी सीएम के पद पर आसीन हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox