होम / Dinesh Pratap Singh: ‘राहुल-प्रियंका कोई भी आए, रायबरेली में कमल खिलेगा’, BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह

Dinesh Pratap Singh: ‘राहुल-प्रियंका कोई भी आए, रायबरेली में कमल खिलेगा’, BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह

• LAST UPDATED : May 2, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Dinesh Pratap Singh: बीजेपी ने आखिरकार यूपी के सबसे हॉट सीट में से एक रायबरेली पर अपने प्रत्याशी उतार दी है। पार्टी ने एक बार फिर निदेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। दिनेश प्रताप 2019 के चुनाव में भी बीजेपी के टिकट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनौती दी थी। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार बीजेपी उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को साफ चुनौती देते हुए दावा करते हुए कहा कि चाहे प्रियंका यहां से चुनाव लड़ें या राहुल गांधी, इस बार रायबरेली में कमल ही खिलेगा।

भरोसे को कभी नहीं टूटने दूंगा- निदेश प्रताप सिंह

आजतक से खास बातचीत से करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं अपने देश के प्रधानमंत्री, अपने देश के गृह मंत्री, अपनी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी रायबरेली के उन छोटे से कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं, जिनकी भावनाओं को सुनकर हमारी राष्ट्रीय पार्टी और राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे इस लायक समझा। मैं उन सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनके भरोसे को कभी नहीं टूटने दूंगा। मैं उनके भरोसे को कायम रखूंगा। रायबरेली में कमल खिलेगा, जो देश के प्रधानमंत्री को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में सहायक होगा।

उन्होंने आगे कहा कि रायबरेली कभी कांग्रेस का गढ़ रहा होगा। जब से PM मोदी जी ने देश की कमान संभाली है, देश सुरक्षित है। देशवासियों की गाढ़ी कमाई मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। मैं कह सकता हूं कि रायबरेली जिले में कांग्रेस से एक भी ग्राम प्रधान नहीं जीतता, एक भी बीडीसी नहीं जीतता, एक भी नया एमएलसी नहीं जीतता, एक भी जिला पंचायत सदस्य नहीं जीतता। आज रायबरेली भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है। रायबरेली का जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का है। आज भी रायबरेली में सबसे ज्यादा वोट भारतीय जनता पार्टी के हैं और इस बार रायबरेली में मोदी जी का भरोसा जीतेगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox