होम / Dispute in Fatehpur Sikri and Fatehabad : मुस्लिम वोटर को मतदान से रोका, फतेहपुर सिकरी व फतेहाबाद में विवाद

Dispute in Fatehpur Sikri and Fatehabad : मुस्लिम वोटर को मतदान से रोका, फतेहपुर सिकरी व फतेहाबाद में विवाद

• LAST UPDATED : February 10, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा।

Dispute in Fatehpur Sikri and Fatehabad : फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोकने के आरोप लगे हैं। इस बाबत सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी ब्रजेश चाहर ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने किरावली अहुआपुरा बूथ पर मुस्लिम वोटर्स को मतदान से रोकने के आरोप पोलिंग पार्टी व पुलिस पर लगाएं हैं। साथ ही मांगरोल जाट बूथ 184 पर खराब ईवीएम मशीन एक घंटे बाद भी नहीं बदलने का आरोप है।

भाजपा नेताओं को वोटर्स को रोकने का आरोप (Dispute in Fatehpur Sikri and Fatehabad)

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ कार्यालय की ओर से जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि आगरा के फतेहाबाद में पोलिंग बूथ संख्या 237 पर भाजपा के लोग मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे हैं। पार्टी विशेष के लिए मतदान का दबाव बनाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में मतदान केंद्र से संबंधित शिकायतों के लिए अधिकारी और कर्मचारी बैठे हैं।

(Dispute in Fatehpur Sikri and Fatehabad)

Also Read : Voting is Going Today in 58 Seats : वेस्ट यूपी की 58 सीटों पर आज मतदान, 623 उम्मीदवार मैदान में

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox