होम / Dowry: दहेज में बुलेट न मिलने पर तोड़ी शादी, दूल्हे समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज

Dowry: दहेज में बुलेट न मिलने पर तोड़ी शादी, दूल्हे समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Dowry: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक शादी तोड़ दी गई, और यह लड़के वालों की तरफ से किया गया। जानकारी के मुताबिक, शादी के दौरान दूल्हे और उसके परिवार ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग की थी। जब यह मांग पूरी नहीं हो पाई, तो बारात लड़की के घर से वापस लौट गई और शादी तोड़ दी गई। घटना के बाद शादी में आए काफी चौंक गए थे जबकि कुछ लोग तरह-तरह की बातें बना रहे थे।

Read More: UP Encounter: शाहजहांपुर में एक लाख के इनामी बदमाश का STF ने किया एनकाउंटर, 32 मुकदमे थे दर्ज

पुलिस ने किया FIR दर्ज

इस घटना के बाद इलाके में काफी हलचल मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दूल्हे सहित 7 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दहेज की मांग और इसके चलते शादी का टूटना समाज के लिए एक गंभीर मुद्दा माना जाता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लड़की वालों ने इस मामले पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More: CM Yogi: विधानसभा उपचुनाव के लिए ‘स्पेशल 30’ का CM योगी ने किया निर्माण

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox