होम / आंधी के बाद हुई रिमझिम बारिश से आगरा का मौसम हुआ खुशनुमा

आंधी के बाद हुई रिमझिम बारिश से आगरा का मौसम हुआ खुशनुमा

• LAST UPDATED : May 6, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा:

आगरा में शुक्रवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। दोपहर तक तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। करीब तीन दो बजे मौसम में बदलाव आया। इसके बाद तेज आंधी और बारिश ने गर्मी की हेकड़ी निकाल दी। बारिश के बाद शाम को मौसम सुहावना हो गया।

40.3 डिग्री रहा दिन का तापमान

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। दोपहर में तेज धूप और उमस के बाद आंधी और बारिश शुरू हो गई। 63 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवा चली। धूल भरी आंधी के कारण शहर में कई जगह होर्डिंग फट गए और कुछ नीचे गिर गए। पेड़ों की टहनियां भी टूट गईं। बारिश के बाद लोगों को तपिश से राहत मिली। शाम को मौसम सुहाना हो गया।

यह भी पढ़ेंः  याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा, मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना मौलिक अधिकार नहीं

यह भी पढ़ेंः  ITV Network ने लॉन्च की ऐतिहासिक सीरीज ‘मुख्यमंत्री मंच’

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox