होम / ईद की नमाज से लौटते समय फायरिंग व पथराव, चार घायल, एक गंभीर

ईद की नमाज से लौटते समय फायरिंग व पथराव, चार घायल, एक गंभीर

• LAST UPDATED : May 3, 2022

इंडिया न्यूज, संभल : 

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में ईद-उल-फितर की नमाज के बाद लौटते समय रंजिश में फायरिंग हो गई। इसके बाद पथराव हुआ। फायरिंग में चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की पड़ताल की आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

उधारी के रुपये मांगने पर हुआ विवाद

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर निवासी फिरोज पुत्र असरार हुसैन के गांव के ही व्यक्ति पर उधारी के रुपये हैं। इसका फिरोज ने कई दिन पहले तकादा किया था। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि को यह पता चला, तो उन्होंने अभी पैसे वापसी से मना कर दिया था। इससे वह रंजिश मान गया।

यह भी पढ़ेंः बोलेरो और टेंपो की भिड़ंत में 7 की मौत, कासगंज में हुआ भीषण हादसा, सात गंभीर

घर में घुसकर पथराव व फायरिंग

मंगलवार को ईद-उल-फितर की नमाज के बाद गांव के लोग त्योहार को हंसी-खुशी से मना रहे थे। एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान फिरोज के घर में घुसकर फायरिंग की गई और पथराव हुआ। फायरिंग और पथराव में फिरोज (33), गुलाम मुर्तजा (32) पुत्र इश्ताक, साहिल (14) पुत्र मिंजार और मुजीब (दस) पुत्र जफर घायल हो गए। इनमें मुजीब की कनपटी और गुलाम मुर्तजा के दाएं कंधे में गोली लगी है। फिरोज व साहिल के सिर पर छर्रे लगे हैं।

प्रधान के मामा भी घायल

ग्रामीणों के मुताबिक घायल लोग वर्तमान ग्राम प्रधान पक्ष के हैं। प्रधान घायल साहिल का मामा बताया जा रहा है। जबकि फायरिंग का आरोप पूर्व प्रधान के पक्ष के लोगों पर है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। असमोली थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि उधारी के रुपये मांगने पर विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः नीतू दीदी झुग्गी में फैला रही ज्ञान का उजियारा, आर्थिक सहयोग से बनाई लाइब्रेरी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox