होम / Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खाई में पलटी बस, 6 यात्रियों की मौत, 22 घायल

Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खाई में पलटी बस, 6 यात्रियों की मौत, 22 घायल

• LAST UPDATED : December 14, 2022

Firozabad 

इंडिया न्यूज, फिरोजाबाद (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हुआ दर्दनाक हादसा। पंजाब से रायबरेली जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में पलट गई। हादसे में बस में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 22 लोग घायल हो गए है। बस में लगभग 47 यात्री सवार थे। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर नगला खंगर थाना की पुलिस पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार भोर में लगभग 4 बजे हुआ। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बस में सवार सभी यात्री पंजाब के लुधियाना से रायबरेली जा रहे थे। मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घायल हुए कुल 22 यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में सवार 19 यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से सभी को उनके गंतव्य स्थान तक भेजा गया है। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हालांकि घायलों में सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox