होम / Focus on Youth after Women : महिलाओं के बाद युवाओं पर फोकस, अलग से यूथ मैनिफेस्टो जारी करेगी कांग्रेस

Focus on Youth after Women : महिलाओं के बाद युवाओं पर फोकस, अलग से यूथ मैनिफेस्टो जारी करेगी कांग्रेस

• LAST UPDATED : December 26, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Focus on Youth after Women : तीन दशक से यूपी की सत्ता से बाहर कांग्रेस अपनी जमीन तलाशने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। कांग्रेस यहां की आधी आबादी को साधने की पूरी कोशिश कर रही है। यूपी की राजनीति में महिलाओं की 40 फीसदी भागीदारी का वादा कर चुकी कांग्रेस अब यूथ को जोड़ने की कोशिश कर रही है। (Focus on Youth after Women)

इसके लिए कांग्रेस अलग से यूथ मैनिफेस्टो जारी करने वाली है। यूपी की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी के इस मेनिफेस्टो में प्रदेश के युवाओं को रोजगार की गारंटी की बात की जाएगी। साथ ही ये भी बताया जाएगा कि उनके लिए किस क्षेत्र में कितने मौके उपलब्ध है।

यूपी के यूथ के भविष्य को लेकर सजग (Focus on Youth after Women)

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत के मुताबिक बीजेपी ने 70 लाख युवाओं को रोजगार का वादा करके सरकार बनाई, लेकिन यह वादा धरातल पर नही दिखा। बीजेपी ने स्टार्टअप के जरिये यूथ को रोजगार से जोड़ने का वादा किया था जो पूरा नही कर सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी के यूथ के भविष्य को लेकर सजग है। (Focus on Youth after Women)

इस मेनिफेस्टो में केवल रोजगार देने का वादा नही होगा बल्कि युवाओं को यह भी बताया जाएगा कि किन क्षेत्रों में उनके लिए कितना मौके हैं जिनको वह भुना सकते हैं। राज्य में युवाओं की आबादी करीब 8.5 करोड़ है और इसमें करीब 3 करोड़ शिक्षित युवक बिना रोजगार के हैं।

(Focus on Youth after Women)

Also Read : Husband & Wife Reached Jail : 76.20 लाख आए तो खरीदी महंगी कार, अब पति-पत्नी पहुंचे जेल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox