होम / Former SP Minister Threatens BJP Supporter: सपा के पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार ने भाजपा समर्थक पूर्व प्रधान को दी धमकी, बोले- विरोध किया तो चकरघिन्नी बना देंगे

Former SP Minister Threatens BJP Supporter: सपा के पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार ने भाजपा समर्थक पूर्व प्रधान को दी धमकी, बोले- विरोध किया तो चकरघिन्नी बना देंगे

• LAST UPDATED : January 6, 2022

इंडिया न्यूज, बरेली:
Former SP Minister Threatens BJP Supporter: उत्तर प्रदेश के बरेली से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार (Former Minister Bhagwat Saran Gangwar) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूर्व मंत्री एक भाजपा समर्थक पूर्व प्रधान को धमकाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में पूर्व मंत्री बीजेपी समर्थक पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार उर्फ कंप्यूटर से कहते दिख रहे हैं कि – ‘विरोध किया तो इस बार आपको चकरघिन्नी बना देंगे कंप्यूटर’।

कंप्यूटर के गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे पूर्व मंत्री Former SP Minister Threatens BJP Supporter

दरअसल, भगवतसरन चुनाव प्रचार करने कमुआ गांव में पहुंचे थे। जहां उनका सामना कमुआ के पूर्व प्रधान और बीजेपी समर्थक राजेंद्र कुमार उर्फ कंप्यूटर से हुआ। पूर्व मंत्री ‘कंप्यूटर’ को देखते ही बोल पड़े- पिछली बार हमारे लोगों को तुमने बहुत परेशान किया था। हम भी बदला लेंगे। इस बार विरोध किया तो चकरघिन्नी बनाकर रख देंगे।

दोनों के बीच हुई नोंकझोंक Former SP Minister Threatens BJP Supporter

चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री और बीजेपी समर्थक पूर्व प्रधान के बीच नोंकझोंक भी हुई। पूर्व मंत्री के चकरघिन्नी बनाने की धमकी देने के जवाब में बीजेपी समर्थक पूर्व प्रधान ने कहा कि यह तो समय ही बताएगा कि किसके साथ क्या होता है। पूर्व प्रधान की इस बात पर पूर्व मंत्री ने कहा- तुम्हारे गांव में खड़े हैं जो करना है कर लो। पूर्व मंत्री यहीं नहीं रुके बोले- कंप्यूटर तुमने अभी राजनीति बहुत कम की है।

Read More: Asaduddin Owaisi Attacked on Samajwadi Party: संभल में ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर किया प्रहार, मुसलमानों के खैराती वोट से बने अखिलेश मुख्यमंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox