होम / Found a Pot full of Coins : सिक्कों से भरी मटकी मिली, प्रधान की सुपुर्दगी में दिए

Found a Pot full of Coins : सिक्कों से भरी मटकी मिली, प्रधान की सुपुर्दगी में दिए

• LAST UPDATED : December 28, 2021

इंडिया न्यूज, उन्नाव।

Found a Pot full of Coins : मकान निर्माण के लिए पिलर का गड्ढा खोदते समय एक छोटी मटकी में पुराने सिक्के मिले। मटमैले रंग के सिक्के मिलने की बात मकान स्वामी ने दबाए रखी। रात में पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में सिक्कों की गिनती कराने के बाद ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में रखवा दिया है। पुरवा के सकरन गांव निवासी उमई लोनिया मकान बनवाने के लिए पिलर का गड्ढा खोदवा रहा था। खुदाई में लगे मजदूर मेड़ीलाल को जमीन में एक छोटी मटकी मिली।

मजदूरों को चुप करा दिया था (Found a Pot full of Coins)

ग्रामीणों के अनुसार उमई ने सिक्के कीमती होने की संभावना पर मजदूर को चुप करा दिया। जानकारी पर रात 8 बजे पुरवा कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उमई से वार्ता कर सिक्कों की गिनती कराई। उन्होंने बताया कि तांबे जैसे दिख रहे मटमैले रंग के 165 सिक्के  मिले हैं। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र की सुपुर्दगी में रखवा दिए गए हैं। मंगलवार को एसडीएम सदर द्वारा जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(Found a Pot full of Coins)

Also Read : CM Yogi Took A jibe At SP By Tweeting : सीएम योगी ने ट्वीट कर सपा पर कसा तंज, कहा कमरें नोटों से भरें हैं

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox