होम / Four Scorched by Fire in Factory in Noida : नोएडा में फैक्ट्री में आग से तीन महिलाएं समेत चार झुलसे

Four Scorched by Fire in Factory in Noida : नोएडा में फैक्ट्री में आग से तीन महिलाएं समेत चार झुलसे

• LAST UPDATED : April 1, 2022

Four Scorched by Fire in Factory in Noida

इंडिया न्यूज, ग्रेटर नोएडा : Four Scorched by Fire in Factory in Noida ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिश्नोली (Bishnoli in Badalpur Kotwali area of ​​Greater Noida) के पास कूलर के घासयुक्त पैड बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। आग से तीन महिलाएं समेत चार कर्मचारी झुलस गए। वहीं, आग से जान बचने के लिए फैक्ट्री की छत से कूदे 20 कर्मचारी (20 workers) घायल हो गए।

दमकल और पुलिसकर्मियों करीब 24 कर्मियों को बाहर निकाला। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जल गया है। फिलहाल जेनरेटर की चिंगारी से फैक्ट्री में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

फैक्ट्री के पास नहीं एनओसी 

ईकोटेक-3 फायर स्टेशन के एफएसओ अजय कुमार ने बताया कि फैक्ट्री के पास अग्शिनमन विभाग की एनओसी नहीं थी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास शांति इंटरप्राइजेज के नाम की फैक्टरी में कूलर के घासयुक्त पैड बनाने का काम होता है। कंपनी में दो शिफ्ट चलती है। परिसर में ही अधिकतर कर्मचारियों और उनके परिवार के रहने के लिए कमरे बने हैं।

काम करने के दौरान अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण किया। कंपनी के फोरमेन ने आग लगने की सूचना दी। फैक्ट्री में मौजूद कर्मी आदि जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जान बचाने के चक्कर में 20 कर्मचारी चोटिल हो गए।

Also Read : CM Yogi Adityanath Instructions : सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश, महिला सुरक्षा पर चलेगा विशेष अभियान

मिट्टी के ढेर पर कूदे कर्मी Four Scorched by Fire in Factory in Noida 

 

गनीमत रही कि फैक्ट्री की छत पर चढ़कर कर्मचारी मिट्टी के ढेर पर कूदे थे। इससे कर्मियों की जान बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायल कर्मचारियों का पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अरुण कुमार सिंह, सीएफओ ने बताया आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर चार दमकल वाहन भेजे गए थे। 24 से अधिक कर्मचारियों को फैक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read : Farrukhabad MP sent Letter to CM to Change the Name : शीघ्र बदल सकता फर्रुखाबाद का नाम, जानिए क्या है वजह?

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox