होम / देव दीपावली पर 10 लाख दियों से रोशन होंगे गंगा घाट

देव दीपावली पर 10 लाख दियों से रोशन होंगे गंगा घाट

• LAST UPDATED : September 27, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी: Ganga Ghat will be illuminated with 10 lakh lamps on Dev Deepawali : देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाट 10 लाख दियों से रोश होंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का नव्य-भव्य परिसर सामने आने के बाद पहली बार 10 लाख की भीड़ की उम्मीद के साथ अब तक के सारे रिकार्ड टूटने की संभावना है। गंगा के किनारे के सभी होटल फुल हो चुके हैं। काशी की देव दीपावली को देखने के लिए दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस बार इसे और भव्यता देने को तैयारी है।

गंगा पार रेती में जलाए जाएंगे दो लाख दीप

वाराणसी व मीरजापुर मंडल की पर्यटन उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के चार दिन बाद मनाई जाने वाली देव दीपावली पर इस बार वाराणसी के अर्धचंद्राकार घाटों पट 10 लाख दीप जलाने की योजना है। इसमें आठ लाख दीपक अर्धचंद्राकार घाटों पर जलेंगे और दो लाख दीप घाट के उस पार जलाए जाएंगे। इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम द्वार से लेजर शो के प्रोजेक्शन की तैयारी है।

देव दीपावली का विशेष महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली भी मनायी जाएगा। पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वर्ग से देवता पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः कई राज्यों को तरबतर कर रहा रिटर्न मानसून, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox