होम / Gangrape: मथुरा में दलित महिला का हुआ गैंगरेप, गला घोंटकर की हत्या 

Gangrape: मथुरा में दलित महिला का हुआ गैंगरेप, गला घोंटकर की हत्या 

• LAST UPDATED : December 3, 2022

Gangrape

इंडिया न्यूज़, मथुरा(Uttar Pradesh):  मथुरा  से दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है। मथुरा में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी। लड़की का शव उसके गर के 50 किलोमीटर दूर उसके ही खेत से मिला है। वारदात महावन थाना क्षेत्र की है। गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की उम्र 16 वर्ष बताई गयी है।

शौच के लिए निकली थी लड़की 
मिली जानकारी अनुसार लड़की शुक्रवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक घर न लौटने के बाद लड़की भाई उससे ढूंढने के लिए गया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भाई को लड़की के चीख आवाज सुनाई दी। भाई ने टोर्च जला कर देखा तो लड़की का कुछ युवक गैंग रपे कर रहे थे। भाई को देख युवक वहां से भाग खड़े हुए। भाई ने जब पास जाकर देखा तो लड़की मर चुकी थी। लड़की की गाला घोंट कर हत्या कर दी गई थी।

पास ही रहते थे आरोपी 
दुष्कर्म के आरोपियों का नाम योगेंद्र, सचिन और देशराज है। तीनो आरोपी दलित हैं और लड़की के घर के पास ही रहते थे। ग्रामीणों द्वारा गांव में रहने वाले आरोपियों में से दो योगेंद्र और देशराज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है, जबकि सचिन अभी भी फरार है। लकड़ी के परिजनों ने तीनो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।आरोपी योगेंद्र हाथरस के सासनी इलाके का रहने वाला और यहाँ अपनी बहन के घर में 5 साल से रह रहा है। सचिन और योगेंद्र उसके पड़ोसी हैं।

ऐसऐसपी शैलेश पांडे ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों के कार्यवाही चल रही है।

यह भी पढ़ें: Irfan Solanki case: इरफ़ान सोलंकी ममले का हुआ खुलासा, विधायक ने बताया पूरा मामला

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox