होम / Ghaziabad: डासना जेल में 140 बंदी एचआईवी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग बोला- इतने ज्यादा कैसे संक्रमित हो गए?

Ghaziabad: डासना जेल में 140 बंदी एचआईवी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग बोला- इतने ज्यादा कैसे संक्रमित हो गए?

• LAST UPDATED : November 17, 2022

Ghaziabad

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh) । दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्थित डासना जेल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को 140 कैदियों की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब जेल प्रशासन सभी कैदियों की एचआईवी टेस्टिंग कराने जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग इस बात की जांच करने में जुट गया है कि इतनी संख्या में बंदी एचआईवी पॉजिटिव कैसे हो गए?

1700 की क्षमता, इस समय 5500 बंद
डासना जेल की क्षमता 1700 बंदियों की है। लेकिन जेल में इस समय 5500 लोग कैद हैं। जानकारी के मुताबिक जेल में 5500 कैदियों की जांच कराई गई थी। जिसमें से 140 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 35 बंदी ऐसे हैं जिनमें HIV के साथ टीबी की भी पुष्टी हुई है। जेल प्रशासन ने बताया कि संक्रमित बंदियों को इलाज के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी भेज दिया गया है।

सभी का इलाज राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर रही है। सभी का ओपीडी कार्ड बना हुआ है। एचआईवी छूआछूत की बीमारी नहीं है। यह फैलता नहीं है। यह सामान्य बंदियों के साथ रहते हैं। शासन का निर्देश है। फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है। यह रूटीन कार्य है। जांच प्रतिदिन होती है। वहीं टीबी के 17 मरीजों में पुष्टि हुई है! जो नए बंदी आते हैं, उनकी होती रहती है।

2018 के बाद ये सबसे बड़ा आंकड़ा
बता दें कि इससे पहले 10 मार्च 2018 को इसी डासना जेल में 27 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा 4 अगस्त 2016 को भी 46 कैदी एचआईवी पॉजिटिव निकले थे।

यह भी पढ़ें: बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने किया नामांकन, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की जनसभा

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox