होम / Ghaziabad: सरकार से वार्ता विफल होने से बिजली कर्मचारी काफी नाराज, 72 घंटे की हड़ताल पर कर्मचारी

Ghaziabad: सरकार से वार्ता विफल होने से बिजली कर्मचारी काफी नाराज, 72 घंटे की हड़ताल पर कर्मचारी

• LAST UPDATED : March 18, 2023

(The power workers are very angry due to the failure of talks with the government): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में बिजली विभाग के कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर बैठे है।

  • उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
  • ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने दी जानकारी

उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

प्रदेश सरकार से वार्ता विफल होने से बिजली कर्मचारी काफी नाराज है। गाजियाबाद के बिजली विभाग के कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। वही कर्मचारी बिजली के मुख्य कार्यालय पर धरने पर बैठ गए है।

गाजियाबाद के कर्मचारी और इंजीनियर बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। इससे निगम के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने दी जानकारी

उभोक्ताओ को भी काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है। हालांकि ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप का कहना है कि आपातकाल की स्थिति में नगर निगम, जीडीए समेत अन्य विभागों बिजली विभाग के कर्मचारियों से मदद लेकर आपूर्ति को सुचारू रखा जाएगा।

इसके साथ ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। वही हर जोन में कई प्राइवेट कर्मचारी भी रखे गए है। कुछ जगह फॉल्ट हुए तो उसे ठीक करवा दिया गया है। वही गैंग में 08 सदस्य है।

also read- यूपी में नहीं थम रहा तबादले का सिलसिला, सुल्तानपुर में दर्जनों उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox