होम / शादी समरोह से वापस लौट रही लड़की अचानक गोमती नदी में कूद गई : girl suddenly jumped in gomti river

शादी समरोह से वापस लौट रही लड़की अचानक गोमती नदी में कूद गई : girl suddenly jumped in gomti river

• LAST UPDATED : April 20, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: 

girl suddenly jumped in gomti river गोमतीनगर इलाके में एक दुखद मामला सामने आया। एक लड़की ने रात के समय अचानक अपना मोबाइल बहन को दिया और गोमती नदी में छलांग लगा दी। यह घटना मंगलवार देर रात की है। 22 वर्षीय शालिनी मौर्या ने गांधी सेतु से गोमती नदी में छलांग लगा दी। आपदा प्रबंधन की टीम ने छह घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह शालिनी का शव नदी से खोज निकाला।

वेटर का काम करती थी लड़की  girl suddenly jumped in gomti river

पुलिस छानबीन के अनुसार शालिनी शादी समारोह में वेटर का काम करती थी। वह अपनी बहन और सहकर्मियों के साथ एक शादी समारोह से मंगलवार रात लौट रही थी। किसी से फोन पर बात भी कर रही थी। अचानक बहन के हाथ में मोबाइल थमाकर शालिनी ने गांधी सेतु से गोमती नदी में छलांग लगा दी। सहकर्मी और उसकी बहन चीख-पुकार करने लगे।

छह घंटे बाद मिला शव girl suddenly jumped in gomti river

सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को बुलाया। वह शालिनी की खोजबीन नहीं कर सके। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम के गोताखोर नदी में उतरे। उन्होंने कई किमी तक शालिनी की खोजबीन की। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आपदा प्रबंधन की टीम ने शालिनी को नदी से खोज निकाला। तब तक शानिली की मौत हो चुकी थी।

किन कारणों के चलते दी जान girl suddenly jumped in gomti river

लड़की ने नदी में कूद कर जान क्यो दी। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शालिनी के परिवारजन ने इस मामले में कोई भी बात करने से इंकार कर दिया।

Also Read : जयंत चौधरी आजम खां के घर रामपुर पहुंचे, बेटे अब्दुला और पत्नी फात्मा से मिले : Jayant Chaudhary reached Azam Khan house in Rampur

Also Read : एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले, झोपड़ी में आग लगने से हुआ हादसा 7 People of the Same Family Burnt Alive

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox