होम /  Gonda News : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम द्वारा घर-घर जाकर के मिट्टी संकलन

 Gonda News : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम द्वारा घर-घर जाकर के मिट्टी संकलन

• LAST UPDATED : September 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), अभिषेक सिंह, Gonda News : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा घर-घर जाकर के मिट्टी संकलन करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के सभी बूथों पर उक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत भाजपा गोंडा के जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी 33 मंडलों में प्रत्येक दिन प्रवास किया जा रहा है।

शहीदों के लिए निर्मित होगी अमृत वाटिका

इस कार्यक्रम को जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के अगुवाई में भाजपा नेता व कार्यकर्ता जनपद की संकलित मिट्टी को देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भेजा जाएगा। जहां पर कर्तव्य पथ पर बनने वाली अमृत वाटिका में गोंडा जनपद से प्रत्येक गांव से इकट्ठा की गई मिट्टी का उपयोग शहीदों के लिए निर्मित अमृत वाटिका में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में यह देश के प्रति जन जागरण का भी एक अनूठा उदाहरण है। मिट्टी संकलन के इस कार्यक्रम को भाजपा का हर छोटे बड़ा नेता व कार्यकर्ता सफल बनाने के लिए व शहीदों के कर्तव्य पथ की अमर कहानियों को संजोए रखने के लिए निर्मित अमृत वाटिका के लिए घर घर जाकर इस कार्यक्रम के साथ लोगों को भी अपने साथ जोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox