होम / Gorakhpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर में आयोजित होगी रेस फॉर लाइफ, सीएम योगी होंगे शामिल,जानें भारत ने पहला पर्यावरण दिवस कब मनाया?

Gorakhpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर में आयोजित होगी रेस फॉर लाइफ, सीएम योगी होंगे शामिल,जानें भारत ने पहला पर्यावरण दिवस कब मनाया?

• LAST UPDATED : June 4, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Gorakhpur News: सोमवार, पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर जिले में रेस फॉर लाइफ कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मेहमान होंगे। सोमवार को योगी बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा ‘रेस फॉर लाइफ’ सर्कुलर इकॉनामी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन’ कार्यशाला आयोजित हुई।

सीएम योगी के अलावा कैबिनेट के ये मंत्री भी रहेंगे मौजूद

इस कार्यक्रम में सीएम योगी के अलावा नगर विकास मंत्री एके शर्मा, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, जन्तु उद्यान राज्यमंत्री केपी मलिक और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस कार्यशाला में प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों एवं सभी 762 नगर निकायों द्वारा पर्यावरण बचाने की ऑनलाइन लाइफ प्रतिज्ञा भी ग्रहण की जाएगी। अब तक 3,97,044 व्यक्तियों द्वारा मिशन लाइफ की प्रतिज्ञा ली गई है।

  विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

मानव पर्यावरण की संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुद्दा उठा। इसके बाद 5 जून 1973 को कई देशों ने पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। भारत ने 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

  विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण हर किसी का सांस लेना मुश्किल सा हो गया है। पर्यावरण की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर ही होती जा रही है। लगातार बिगड़ते पर्यावरण पर नियंत्रण रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया था। तब से ही यह मनाया जाता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox