होम / Gorakhpur: भू-माफियाओं में मचा हड़कंप, हत्यारोपी और बेटों के साथ गैंग चलाने वाले की 100 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

Gorakhpur: भू-माफियाओं में मचा हड़कंप, हत्यारोपी और बेटों के साथ गैंग चलाने वाले की 100 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

• LAST UPDATED : December 18, 2022

Gorakhpur

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Uttar Pradesh)। गोरखपुर में भूमाफियाओं पर कार्रवाई जारी है। रविवार को पुलिस ने मुनादी करते हुए हत्या आरोपी और उसके बेटों की 100 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। हत्यारोपी अपने बेटों के साथ मिलकर गैंग चलाता है। इस मौके पर एसपी सिटी सीओ सहित तमाम प्रसासनिक अमले मौजूद रहे।

अपराध से कमाई संपत्ति
गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई ने बताया कि आरोपी के कार्यालय पर मुनादी कराई गई है। खोराबार थानाक्षेत्र के रहने वाले जवाहर यादव के खिलाफ गैंगस्‍टर एक्‍ट 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई है। गोरखपुर में भू-माफियाओं और अन्‍य माफियाओं के खिलाफ अपराध से अर्जित संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में खोराबार थानाक्षेत्र के सूबा बाजार के रहने वाले भू-‍माफिया जवाहर यादव ने अपने पुत्रों के सा‍थ मिलकर करोड़ों रुपए की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की है। एसपी सिटी ने बताया कि इसी अवैध कारोबार के चक्‍कर में इन लोगों ने एक हत्‍या भी की है। इसी मर्डर में उनके खिलाफ गैंगस्‍टर का अभियोग पंजीकृत किया गया है। इनके द्वारा जंगल सिकरी में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्‍त और अवैध रूप से कब्‍जा करने के लिए आफिस बनाया है। आज उसे कुर्क किया गया है। इनके पास अवैध रूप से कब्‍जा की गई और अपराध से अर्जित संपत्ति है। इसके साथ ही कई वाहन भी है। इसकी कीमत करोड़ों में है। इसका आंकलन किया जा रहा है।

गैंगस्टर एक्ट में की गई कार्रवाई
तहसीलदार सदर विकास कुमार सिंह ने बताया कि जवाहर यादव खोराबार थानाक्षेत्र का रहने वाला भू-माफिया है। उसके ऊपर जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्‍टर एक्‍ट में कार्रवाई की गई है। उसने अपराध से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। रविवार को उसकी संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। इसने अवैध रूप से जमीनों को कब्‍जा किया है। इसकी संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। खोराबार के कई इलाके में इसकी अवैध रूप से बनाई गई जमीनें हैं। इस भू-माफिया की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और बिलावल भुट्टो को बताया एक नस्ल का आदमी

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox