होम / Gorakhpur: अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सपा नेता की 400 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Gorakhpur: अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सपा नेता की 400 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

• LAST UPDATED : December 22, 2022

Gorakhpur

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस ने अवैध संपत्ति जब्तीकरण की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को यहां सपा नेता जवाहिर यादव की 4 करोड़ की संपत्ति पर सरकारी ताला लगा है। पुलिस के अनुसार अब तक 4 अरब की संपत्ति को चिन्हित किया गया है। दावा है कि यह प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई है। यह अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए नजीर साबित होगी।

अब तक 150 करोड़ की संपत्ति जब्त
सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के पिता जवाहर यादव की 150 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। साथ ही पुलिस ने चार अरब की और संपत्तियों को चिह्नित कर लिया है। इसे कुर्क करने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है, खबर है कि अनुमति मिलते ही इसे भी कुर्क कर लिया जाएगा।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि डीएम के आदेश पर गैंगस्टर जवाहिर यादव की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई चल रही है। बुधवार तक जवाहिर की 150  करोड़ से अधिक की संपत्ति को तहसील प्रशासन ने चिह्नित कर जब्त कर लिया। इसमें खोराबार कस्बे और मदरहवा गांव में स्थित उसका मकान और भूमि शामिल है। लेकिन कार्रवाई के दौरान उसकी गोरखपुर के अलावा लखनऊ और झारखंड सहित अन्य राज्यों में अब तक चार अरब की संपत्ति और चिह्नित की जा चुकी है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की ऑडी कार झारखंड से लाई जा रही है।

जवाहिर यादव की रानीडिहा स्थित कार्यालय, जगंल सिकरी स्थित आवास, कार्यालय, सिक्टौर में आवासीय जमीन, खोराबार में आवासीय भूमि, सिक्टौर में अराजी संख्या 460 आवासीय भूमि, खोराबार टोला मदरहवा स्थित आवासीय भूमि और होंडा सिटी कार को प्रशासन ने जब्त कर लिया है।

दवा व्यापारी की हत्या में जवाहिर यादव नामजद
दरअसल, जनवरी 2021 में दवा व्यापारी की हत्या की गई थी। इस मामले में जवाहर यादव सहित कई लोगों को नामजद किया गया था। बाद में छह जुलाई 2021 को खोराबार के तत्कालीन थाना प्रभारी राहुल सिंह ने जवाहर यादव, झंगहा के शिवपुर निवासी केशव सिंह, पंकज सिंह, गहिरा के रघुनाथ मौर्य, रामधनी मौर्य, रामदीहल, रेती चौक निवासी ओमप्रकाश जायसवाल, कुशीनगर के मठिया बुजुर्ग निवासी अभय दुबे, खोराबार के संजय कुमार शुक्ल, मनीष साहनी, गोलू उर्फ मुहम्मद असरफ, अभिषेक मिश्र, अजय मिश्र, प्रदीप शुक्ल, कृष्ण मोहन तिवारी, हनुमान मिश्र के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: कैशियर ने बैंक के पैसे से खेल डाला 41 लाख रुपए का सट्टा, पहुंचा सलाखों के पीछे

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox