होम / Gorakhpur: यूपी पुलिस के सिपाही की छत से गिरकर मौत, ऐसे हुई घटना

Gorakhpur: यूपी पुलिस के सिपाही की छत से गिरकर मौत, ऐसे हुई घटना

• LAST UPDATED : November 1, 2022

Gorakhpur

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, गोरखपुर: राजघाट थाने पर तैनात एक सिपाही की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बैरक की छत से गिरकर सिपाही की मौत हो गई। घटना के बाद सिपाही को साथी पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पुलिस कर्मियों में शोक का माहौल है।

2021 बैच का था सिपाही
जानकारी के मुताबिक बलिया के बासडीह के रहने वाले 25 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र अखिलेश्वर सिंह गोरखपुर में पुलिस कांस्‍टेबल के पद पर तैनात थे। वह 2021 बैच के कांस्‍टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजघाट थाने के बसंतपुर चौकी पर थी। यहां वह पिछले 10 महीने से तैनात थे।

बैरक के प्रथम चल से नीचे गिरा सिपाही
हमेशा की तरह सोमवार की रात भी अभिषेक थाने की बैरक के प्रथम तल पर सोए थे। मंगलवार की सुबह में उनका शरीर असंतुलित हो गया और वह प्रथम तल से नीचे गिर गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। अभिषेक की शादी नही हुई थी। इस तरह उनके निधन से साथी पुलिसकर्मियों में शोक है।

परिजनों को दी गई मौत की जानकारी
अभिषेक की मौत की खबर उनके परिवार के लोगों को दे दी गई है। पुलिस परिवारीजनों के गोरखपुर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक के पिता किसान हैं। गांव पर अभिषेक का एक भाई और एक बहन पिता के साथ रहती है।

यह भी पढ़ें- Budaun Triple Murder: तील लोगों की मौत हो गई…किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी, जांच में पुलिस के उड़े होश – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox