होम / Governor Anandi Ben Administered oath to Yogi : योगी सीएम तो केशव को डिप्टी सीएम की कमान

Governor Anandi Ben Administered oath to Yogi : योगी सीएम तो केशव को डिप्टी सीएम की कमान

• LAST UPDATED : March 25, 2022

Governor Anandi Ben Administered oath to Yogi

Governor Anandi Ben Administered oath to Yogi

इंडिया न्यूज, लखनऊ : Governor Anandi Ben Administered oath to Yogi राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार सीएम पद की शपथ दिलाई। इससे पहले गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नितिन अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कपिल देव अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
रवींद्र जायसवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संदीप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
गुलाब देवी -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
गिरीश चंद्र यादव -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
धर्मवीर प्रजापति -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
असीम अरुण -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
जेपीएस राठौर -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
दयाशंकर सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
नरेंद्र कश्यप -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
दिनेश प्रताप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अरुण कुमार सक्सेना -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

संजय निषाद को योगी मंत्रिमंडल में जगह

निषाद समाज में अच्छी पैठ रखने वाले संजय निषाद को मंत्री बनाया गया है। उनकी निषाद पार्टी भी है। आशीष पटेल को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वर्तमान में वह एमएलसी हैं।योगेंद्र उपाध्याय को मंत्री पद मिला है। उपाध्यायआगरा दक्षिण सीट से विधायक चुने गए हैं। लगातार तीसरी वह विधानसभा पहुंचे हैं। पश्चिमी यूपी के ब्राह्मण समाज में उनकी अच्छी पैठ है।पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले अरविंद कुमार शर्मा को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वह गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। मूल रूप से वह मऊ के रहने वाले हैं।

राकेश सचान बने मंत्री

राकेश सचान को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। सचान कानपुर की भोगनीपुर सीट से विधायक चुने गए हैं।कांग्रेस और सपा में भी मंत्री रह चुके हैं। कुर्मी बिरादरी में उनकी अच्छी पैठ है। सचान 2009 में सांसद भी रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए और ब्राह्मण समाज में पैठ रखने वाले जितिन प्रसाद को भी योगी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। राजभर समाज में पैठ रखने वाले अनिल राजभर को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। पूर्वांचल में राजभर समाज में उनकी अच्छी पकड़ है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी बने मंत्री Governor Anandi Ben Administered oath to Yogi

भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी मंत्री बनाया गया है। वह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। जाट समाज में उनकी अच्छी पैठ है। स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है। वह यूपी भाजपा अध्यक्ष हैं।

Also Read : CM Yogi Adityanath Shapath Grahan Today : सीएम योगी करेंगे 300 संतों का सम्मान, लखनऊ पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox