होम / दादी की हत्या के बाद पोते ने फांसी लगाकर दी जान, नौ पन्ने के सोसाइट नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप Grandmother and Grandson Die in Prayagraj

दादी की हत्या के बाद पोते ने फांसी लगाकर दी जान, नौ पन्ने के सोसाइट नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप Grandmother and Grandson Die in Prayagraj

• LAST UPDATED : April 19, 2022

इंडिया न्यूज, प्रयागराज : Grandmother and Grandson Die in Prayagraj प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में दादी और पोते का शव एक कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। अरविंद कुमार (40) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि दादी ललिता देवी (80) मृत पड़ी मिली। कमरे में नौ पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दोनों के शरीर पर चोट का कोई नहीं निशान Grandmother and Grandson Die in Prayagraj 

Grandmother and Grandson Die in Prayagraj 

दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। अरविंद के गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें अरविंद ने ससुराल वालों से परेशान होने की बात लिखी है। कुल नौ पन्नों के सुसाइड नोट में सात लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है। ऐसी आशंका है कि दादी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर मारने के बाद अरविंद ने भी आत्महत्या कर ली है।

एसएसपी बोेले Grandmother and Grandson Die in Prayagraj 

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि अरविंद ने दादी को मारने के बाद खुदकुशी की है। फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद की ली जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Also Read : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डीडीएमए की बैठक कल, मास्क अनिवार्य करने का हो सकता है फैसला DDMA Meeting Amidst Increasing Cases of Corona

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox