होम / Gunner of BJP MLA Slaps Woman : भाजपा विधायक के गनर ने महिला को जड़े थप्पड़, संगीत सोम की सुरक्षा में तैनात है सिपाही

Gunner of BJP MLA Slaps Woman : भाजपा विधायक के गनर ने महिला को जड़े थप्पड़, संगीत सोम की सुरक्षा में तैनात है सिपाही

• LAST UPDATED : December 8, 2021

इंडिया न्यूज, मेरठ।

Gunner of BJP MLA Slaps Woman : मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने भाजपा विधायक के गनर पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है। (Gunner of BJP MLA Slaps Woman)

राजनगर कॉलोनी में नागेंद्र कुमार अपनी पत्नी सविता और दो बेटे अक्षत और कार्तिक के साथ रहते हैं। नागेंद्र आर्मी में डीएससी के पद पर आगरा में तैनात हैं। सविता ने बताया कि उन्होंने छह वर्ष पूर्व कॉलोनी में मकान बनाया था। उनके सामने का प्लॉट खाली पड़ा है।

वर्दी का रौब दिखाता है सिपाही (Gunner of BJP MLA Slaps Woman)

आरोप है कि सहारनपुर निवासी एक सिपाही जो भाजपा विधायक संगीत सोम का गनर है। उन्हें आए दिन वर्दी का रौब दिखाता है। आरोप है कि तीन दिन पहले सिपाही ने महिला के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर सिपाही ने उनके साथ मारपीट भी की। (Gunner of BJP MLA Slaps Woman)

वहीं पीड़िता ने कार्रवाई की मांग को थाने में तहरीर दी। तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले में एसएसपी ने सिपाही पर जांच बैठा दी है।

(Gunner of BJP MLA Slaps Woman)

Also Read : Yogi Government Will Give Scholarship to Students: योगी सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर पर शोध कर रहे छात्रों को देगी स्कॉलरशिप, क्षेत्र पंचायतों के बढ़ेंगे अधिकार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox