होम / हरितालिका तीज को लेकर तैयारियां शुरू, शिव परिवार की होगी पूजा

हरितालिका तीज को लेकर तैयारियां शुरू, शिव परिवार की होगी पूजा

• LAST UPDATED : August 23, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Haritalika Teej 2022 : हरितालिका तीज का वत्र 30 अगस्त को रखा जाना है। इस दौरान तैयारियां जोरों पर है। इस अवसर पर मंदिर सज रहे हैं। लखनऊ चौक के विश्वनाथ मंदिर में हरितालिका तीज पर इस बार जीवित सर्पों की झांकी के साथ झांकी के कई रूप दिखेंगी।

राजा बाजार स्थित मंगलेश्वर मंदिर में समेत अन्य मंदिरों में भी झांकियां सजेंगी। राजेन्द्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक आयोजन होंगे। शाम को भंग मेवे का श्रृंगार होगा, महाआरती होगी। 30 अगस्त को ही तीज का व्रत रखा जाना उत्तम रहेगा। एक दिन पहले रात को महिलाओं को कलेवा करना चाहिए। हरितालिका तीज व्रत में नदी की चिकनी मिट्टी से शिव परिवार बनाकर उसकी पूजा करना चाहिए।

शिव परिवार का होगा पूजन

तीज के दिन मां पार्वती-शिव परिवार को स्नान-अर्चन के बाद व्रती महिलाओं को उन्हें दूध, दही, घी, मधु, शर्करा और सफेद मिष्ठान युक्तभोग लगाकर यथायोग्य विभिन्न प्रकार के आभूषण और नव वस्त्र अर्पित करने चाहिए। कथा श्रवण के बाद संध्या, मध्यरात्रि में विधि विधान से पूजन के बाद अगले दिन सुबह पूजन के बाद व्रत का पारण करना चाहिए। इस बीच महिलाओं को रात भर भजन कीर्तन कर पूजन करना चाहिए। पूजन के बाद शाम को बहते पानी शिव परिवार मूर्ति और पूज्य पद्धार्थों को विसर्जित कर देना चाहिये।

यह भी पढ़ेंः  लुटेरी दुल्हन ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया, जेवर लेकर हो गई फरार

यह भी पढ़ेंः गोरखपुर में मिला हुक्का बार, कई लोग पुलिस की हिरासत में

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox