होम / Hathras News: दुल्हन की अगुवानी में हर्ष फायरिंग, मासूम बच्ची की गोली लगने से मौत, दादी घायल

Hathras News: दुल्हन की अगुवानी में हर्ष फायरिंग, मासूम बच्ची की गोली लगने से मौत, दादी घायल

• LAST UPDATED : October 13, 2022

Hathras News

इंडिया न्यूज, हाथरस (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिले में बुधवार की रात हर्ष फायरिंग में दादी और पोती को गोली लग गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां मासूम बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट मौके पर पहुंचे। तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट में केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

दुल्हन के आने पर हुई थी हर्ष फायरिंग

यह पूरा मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र का है। यहां गांव किंदौली के रहने वाले अजहरूद्दीन की बुधवार को शादी थी। बरात दुल्हन लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे गांव लौटी थी। मोहल्ले के महिला पुरुष वहां खड़े हुए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की। पास में भूरी पत्नी पप्पू खड़ी हुई थीं। उनकी गोद में सात माह की पोती अनाया थी।

हर्ष फायरिंग में एक गोली बच्ची और दादी को लगी। जिससे महिला वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। गोली दोनों के सिर में लगी है। फायरिंग करने वाले लोग वहां से भाग गए। गांव के अन्य लोग महिला और बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़र रेफर कर दिया गया है।

जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा

सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग में महिला और बच्ची को गोली लगने की सूचना पर पुलिस गांव गई थी। फायरिंग करने वाले लोग गांव में नहीं मिले हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पुलिस-बदमाश के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, भाजपा नेता की पत्नी की मौत, दर्जनों पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox