होम / Hathras Stampede: हाथरस घटना पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, कह दी बड़ी बात

Hathras Stampede: हाथरस घटना पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, कह दी बड़ी बात

• LAST UPDATED : July 3, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज), Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा भोले के सत्संग में मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने इस हादसे में आरोपी के तौर पर बाबा के मुख्य सेवादार देव प्रकाश माथुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

अखिलेश ने कहा

बाबा के खिलाफ अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ कल से ही लगातार हादसे पर नजर रखे हुए थे। सीएम खुद आज घटनास्थल का निरीक्षण करने और घायलों का हाल लेने हाथरस पहुंचे है। सीएम योगी के हाथरस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन पर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा होती है और लोगों को उचित देखभाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि लोगों को ठीक से इलाज नहीं मिला और न ही दवाई और न ही ऑक्सीजन मिली।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: बारिश का कहर जारी! चलती सड़क पर टूटकर गिरा पहाड़

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि पांचवीं अर्थव्यवस्था का दावा किया गया है, लेकिन अस्पताल में उपचार उपलब्ध नहीं है। ये लोग झूठी बातें करते हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। सरकार और प्रशासन को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। सरकार को तस्वीर देखकर जांच करानी चाहिए।

भाजपा किसी भी स्तर तक गिर सकती है। भाजपा किसी भी सीमा तक जा सकती है। जिनके परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाए, उन्हें दुःख सहने की शक्ति दी जानी चाहिए। सरकार और प्रशासन में खुश है। बहुत से लोगों की जानकारी बच सकती थी। घायलों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल रहा था।

ये भी पढ़ें: Suicide: ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, देखने वालों की कांप गई रूह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox