होम / Hathras Stampede: आधी रात वकील पहुंचे बाबा के आश्रम, जानिए फिर क्या हुआ

Hathras Stampede: आधी रात वकील पहुंचे बाबा के आश्रम, जानिए फिर क्या हुआ

• LAST UPDATED : July 5, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Hathras Stampede: हाथरस हादसे को लेकर बड़ी खबरें लगातार आती जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक मैनपुरी आश्रम में हादसे के बाद बाबा पहुंचे थे। 3 बजे से लेकर 4:45 तक लोकेशन के मुताबिक बाबा आश्रम में ही मौजूद थे। इन सभी मामलों में बाबा के वकील एपी सिंह डिफेंड में आते दिख रहे हैं। SC में ही इस मामले को लेकर याचिका दायर कर दी गई हैं, और एपी सिंह बाबा की तरफ से इस केस को लड़ने वाले हैं। आश्रम से एक और खबर सामने आई है कि एपी सिंह गुरुवार यानी 4 जुलाई को देर रात मुख्य आश्रम पहुंचे थे। इस बात को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। इस खबर के बाद लोग दंग रह गए क्योंकि एक तरफ बाबा के ठिकाने का पता नहीं था और उनका वकील इतनी रात आश्रम में उनसे मिलने कैसे पहुंचे।

Read More: Hamza Masood: अपनी हरकत के लिए वीडियो के जरिए मांगी माफी, जानें पूरा मामला

पुलिस को देख कर भागे वकील

खबर जब पुलिस और मीडिया तक पहुंची तो सभी आश्रम पहुंचे। वकील पुलिस को देख कर हक्के-बक्के रह गए और घबरा कर भागने लगे। दूसरी तरफ जब वकील से मीडिया बात करने उनके पास पहुंची और उनके वहां होने का कारण पूछा तो वे यहां-वहां की बातें करने लगे। उसी दौरान पुलिस भी वकील के पास पहुंची, पुलिस को देख वकील एपी सिंह मौके से भाग निकले। पुलिस और मीडिया के पहुंच जाने के कारण वकील आश्रम गेट के अंदर नहीं जा पाए और उन्हें उलटे पैर लौटना पड़ा। सवाल करने पर वकील ने मीडिया से कहा की वे वहां उन्ही के कहने पर आए थे। आगे वकील ने कहा कि जब बाबा यहां हैं ही नहीं तो उनसे मिलने कैसे आऊं।

Read More: UP Weather: मौसम विभाग ने 60 जिलों में किया अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox