होम / Health Department Advisory Regarding Heat in Agra : हीट स्ट्रोक का खतरा, गर्मी में राजमिस्त्री की तबियत बिगड़ने के बाद मौत

Health Department Advisory Regarding Heat in Agra : हीट स्ट्रोक का खतरा, गर्मी में राजमिस्त्री की तबियत बिगड़ने के बाद मौत

• LAST UPDATED : June 13, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा

Health Department Advisory Regarding Heat in Agra : आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रविवार को गर्मी से राजमिस्त्री की मौत होने की बात कही जा रही है। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। तबियत बिगड़ने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक को दिखाएं। लापरवाही न बरतें। (Health Department Advisory Regarding Heat in Agra)

 

 

तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता  (Health Department Advisory Regarding Heat in Agra)

ताजनगरी में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। रविवार को तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह से कड़ी धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी लू चलेगी। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, गर्मी के चलते रविवार दोपहर को बोदला में एक राजमिस्त्री राजवीर की तबियत बिगड़ गई। सड़क पर ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के चलते राजमिस्त्री की मौत हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। गर्मी के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है।

(Health Department Advisory Regarding Heat in Agra)

यह भी पढ़ेंः आगरा में तालाब से कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम पर हमला

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox