होम / Heat Breaks 12 Year Record in UP : बांदा और झांसी में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, कानपुर तीसरा सबसे गर्म शहर

Heat Breaks 12 Year Record in UP : बांदा और झांसी में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, कानपुर तीसरा सबसे गर्म शहर

• LAST UPDATED : May 14, 2022

इंडिया न्यूज, कानपुर:

Heat Breaks 12 Year Record in UP  : उत्तर प्रदेश में गर्मी ने मई के महीने में पिछले 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्म बांदा जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 13 मई 2010 को मई के महीने में सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।  झांसी दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कानपुर तीसरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया।  मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। आने वाले एक हफ्ते में गर्मी और बढ़ेगी। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी हीटवेव से भीषण गर्मी जारी रहेगी। 2 दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। (Heat Breaks 12 Year Record in UP )

 

तापमान 49 डिग्री तक जा सकता (Heat Breaks 12 Year Record in UP )

मौसम विज्ञानी ने बताया कि राजस्थान के थार मरुस्थल से आ रही गर्म हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के साथ उमस भी हो रही है। इसकी वजह से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। आने वाले दिनों में यूपी के कई शहरों का तापमान 49 डिग्री तक जा सकता है।

(Heat Breaks 12 Year Record in UP )

यह भी पढ़ेंः ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे के दिन नमाज पढ़ने के लिए उमड़ा सैलाब, कड़ी की कई सुरक्षा

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox