होम / Highest Climb Vankhandi Mahadev Temple in Agra : मंदिर के महंत ने देर रात शरीर का त्याग कर दिया

Highest Climb Vankhandi Mahadev Temple in Agra : मंदिर के महंत ने देर रात शरीर का त्याग कर दिया

• LAST UPDATED : March 4, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा ।

Highest Climb Vankhandi Mahadev Temple in Agra : आगरा के सिकंदरा अंतर्गत गैलाना के निकट आगरा में सबसे ऊंची चढ़ाई वाले वनखंडी महादेव मंदिर के महंत ने देर रात शरीर का त्याग कर दिया। मंदिर परिसर में ही उनके शरीर को भक्तों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। भक्तों के अनुसार उन्हें मंदिर परिसर में ही समाधि दी जाएगी। (Highest Climb Vankhandi Mahadev Temple in Agra)

आगरा के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक वनखंडी महादेव मंदिर को शहर में हर सावन होने वाली ऐतिहासिक परिक्रमा में भी शामिल माना जाता है। मंदिर में हर वर्ष भंडारा और भागवत के साथ देश भर के साधु संत पहुंचते हैं। मंदिर के 86 वर्षीय महंत रघुनाथ भोलेनाथ विशेष शक्तियों वाले माने जाते थे। उनकी एक आवाज पर गौशाला की सैकड़ों गाय आकर उन्हें दुलार करने लगती थीं। महंत के देहावसान के बाद भक्तों ने उन्हें भगवा वस्त्र पहना कर अंतिम दर्शनों के लिए बिठाया है। भक्तों के अनुसार मंदिर परिसर में ही उनके गुरु स्व राधे श्याम जी के पास उनको समाधि दी जाएगी।

(Highest Climb Vankhandi Mahadev Temple in Agra )

Also Read : PM Chariot will Roam in Kashi for 26 Hours : काशी के तीन सीटों पर घुमेगा मोदी का रथ, आज से 26 घंटे तक करेंगे रोड शो

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox