होम / पति की करवा दी दूसरी शादी, बच्चा होने के बाद दूसरी पत्नी को अलग होने के लिए दिया रुपयों का लालच

पति की करवा दी दूसरी शादी, बच्चा होने के बाद दूसरी पत्नी को अलग होने के लिए दिया रुपयों का लालच

• LAST UPDATED : September 22, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा: husband got second marriage done : मामला फिल्मी  है पर सच है। पति और पत्नी को संतान नहीं हो रही थी। नतीजा पत्नी ने अपने पति की दूसरी शादी करवा दी। दूसरी पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो उसने विरोध तो किया पर बाद में शांत हो गई। दूसरी पत्नी से संतान पैदा होने के बाद पहली पत्नी ने दूसरी को अलग होने के लिए 10 लाख का लालच दिया। पर महिला नहीं मानी और उसने पुलिस केस दर्ज करवा दिया है।

हाथरस का है मामला

हाथरस की रहने वाली युवती की शादी चार जुलाई को ताजगंज क्षेत्र के युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि विदा होकर घर पहुंचने पर उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। पति की पहली पत्नी से कोई संतान नहीं है। वंश चलाने के लिए पति और उसकी पहली पत्नी ने उससे शादी करा दी। इसमें पहली पत्नी के मायके वाले भी शामिल हुए।

पहली पत्नी के संग परिवान के अन्य भी बनाने लगे दबाव

पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति की पहली पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। इनमें से उसके दो भाई पुलिस विभाग में हैं, जबकि कुछ सरकारी नौकरी में है। उन्होंने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। यह भी कहा कि तुम एक संतान पैदा कर दो, इसके लिए दस लाख रुपए भी देंगे। इसके बाद वह दूसरी शादी कर सकती हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः सांसद रवि किशन ने क्षेत्र को दी बड़ी खुशखबरी, कैंपियरगंज और सहजनवां में बनेगा 200-200 बेड का अस्पताल

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox