होम / Innocent killed in Fight in Mainpuri : मां की गोद से बच्चे को छीनकर फेंकने से मौत

Innocent killed in Fight in Mainpuri : मां की गोद से बच्चे को छीनकर फेंकने से मौत

• LAST UPDATED : March 3, 2022

Innocent killed in Fight in Mainpuri

Innocent killed in Fight in
इंडिया न्यूज, मैनपुरी :
Innocent killed in Fight in Mainpuri मैनपुरी (​​Mainpuri) के बरनाहल (Barnahal) थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर सादा में ताश खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार रात एक पक्ष की महिला आठ माह के बच्चे को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने गई। आरोप है वहां आरोपी दंपती विवाद करने लगे और मासूम को गोद से छीन कर सड़क पर फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

भाई की मारपीट करने गए थे शिकायत

बरनाहल क्षेत्र के गांव कनकपुर सादा निवासी धर्मवीर सिंह के आठ माह के पुत्र कार्तिक को चिकित्सक को दिखाने के बाद बुधवार शाम घर आए थे। तब पता चला कि गांव निवासी अनिल ने ताश खेलने के विवाद में भाई सत्यवीर की पिटाई की है। भाई के साथ हुई मारपीट के बाद धर्मवीर सिंह अनिल के घर गया था। साथ में धर्मवीर की पत्नी मनीषा अपने आठ माह के बेटे कार्तिक को गोद में लेकर पहुंची थी।

Read More : Conspiracy to kill BJP Candidate in Ballia : भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर के काफिले पर हमला

सड़क पर फेंका मासूम

आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद अनिल व उसकी पत्नी आशा अभद्रता करने लगे। गुस्से में आकर आशा ने मनीषा की गोद से कार्तिक को छीनकर सड़क पर फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि कनकपुर सादा में दो पक्षों के बीच पूर्व में विवाद हुआ था, बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Read More : One killed in Firing in Mathura : महिलाओं के विवाद में गोली लगने से एक की मौत

Also Read : Ruckus over Distributing Money in Deoria : सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट के बाद फायरिंग, पांच घायल

Read More : Fight in Peoples of SC and Tyagi in Village : दो पक्षों में मारपीट व पथराव, पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Also Read : PM Modi Rally in Sonebhadra and Ghazipur : यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को लाएंगे वापस, सोनभद्र में पीएम मोदी ने किया वादा

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox