होम / Jaunpur: मुख्तार को सजा मेरी मुस्तैदी का ही नतीजा – अजय राय

Jaunpur: मुख्तार को सजा मेरी मुस्तैदी का ही नतीजा – अजय राय

• LAST UPDATED : December 16, 2022

Jaunpur

इंडिया न्यूज,जौनपुर (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने यूपी के योगी तथा केंद्र के मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर आज मुख्तार अंसारी को सजा हुई है, तो वह उनके मुस्तैदी का नतीजा है।

भाजपा अपने विधायक को न्याय तक नहीं दिला पाई
इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशभर में हो रही छापेमारी को लेकर कहा कि जिस भाजपा को व्यापारियों ने सिंचा आज वहीं भाजपा के लिए चोर हो गए। भाजपा अपने विधायक को न्याय तक नहीं दिला पाई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो खुद अपने विधायक कृष्णानंद राय को इंसाफ नहीं दिला पाई। इस जजमेंट में न ही प्रदेश सरकार और न ही केंद्र सरकार का कोई योगदान है।

व्यापारी भाजपा के लिए आज चोर हो गए
राय ने कहा कि जिस भाजपा को जब वह जनसंघ थी। उसका निशान दीपक था उस समय से जिस व्यापारी वर्ग ने सिंचा आज वहीं वर्ग भाजपा के लिए चोर हो गया। GST के छापों से डरकर आज व्यापारी अपनी दुकान को बंद कर हड़ताल करने पर मजबूर है। मैं उत्तर प्रदेश के व्यापारियों से अनुरोध करूंगा, कि आप भाजपा के हथकंडों से मत डरों। आप हमारे साथ आइए कांग्रेस आप के साथ है। हम आपकी लड़ाई लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: काशी तमिल संगमम का समापन समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी भी मौजूद

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox